Sunday, February 15, 2026
HomeAutoटाटा मोटर्स ने लॉन्च किये हैरियर और सफारी एसयूवी के नए वेरिएंट...

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किये हैरियर और सफारी एसयूवी के नए वेरिएंट Adventure X+

टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी हैरियर और सफारी के नए वेरिएंट Adventure X+ लॉन्च कर दिए हैं। नई टाटा हैरियर एडवेंचर X+ वेरिएंट की कीमत 19.34 लाख रुपये एक्स-शोरूम और टाटा सफारी एडवेंचर X+ की कीमत 19.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है।

टाटा का कहना है कि नए हैरियर एडवेंचर X+ वेरिएंट और सफारी एडवेंचर X+ वेरिएंट में कई टॉप फीचर्स किफायती दाम पर दिए गए हैं।

टाटा हैरियर एडवेंचर X+ के फीचर्स

टाटा हैरियर एडवेंचर X+ वेरिएंट में नया सीवीड ग्रीन कलर ऑप्शन दिया गया है, इसके अलावा इस SUV में 17-इंच के अलॉय व्हील, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, लेवल-2 ADAS के साथ एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड, ट्रेल रिस्पॉन्स मोड्स नॉर्मल, रफ, वेट और मोनो-शिफ्टर जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।  

टाटा सफारी एडवेंचर X+ के फीचर्स

नई सफारी एडवेंचर X+ वेरिएंट में नये सुपरनोवा कॉपर कलर के साथ एडवेंचर ओक इंटीरियर, 18-इंच अलॉय व्हील, लाइट ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री, लेवल-2 ADAS, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, EPB, 360-डिग्री कैमरा, ट्रेल रिस्पॉन्स मोड्स, मोनो-शिफ्टर, मेमोरी फंक्शन वाली इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल कंसोल जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

टाटा हैरियर और सफारी X+ वेरिएंट में 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 168 बीएचपी पावर और 350 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा टाटा ने नया प्योर X वेरिएंट भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 17.99 लाख रुपये रखी गई है।

Related Articles

Latest News