Wednesday, February 11, 2026
Homeबॉलीवुडअंकिता लोखंडे ने सासू मां के बर्थडे पर लुटाया ढ़ेर सारा प्यार...

अंकिता लोखंडे ने सासू मां के बर्थडे पर लुटाया ढ़ेर सारा प्यार , सांस बहु के खट्टे-मीठे रिश्ते आए सामने

अंकिता लोखंडे जब ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा थीं, तो उनके और सासू मां रंजना जैन के बीच कुछ खटास देखने को मिली थी। अंकिता से मिलने के बाद उनकी सास ने शो से बाहर आने के बाद कई बयान दिए थे। इससे वह लोगों की नजरों में विलेन बन गई थीं। हालांकि, बाद में अंकिता लोखंडे और उनकी सास के बीच सबकुछ ठीक हो गया। अब अंकिता ने सासू मां को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है।

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सासू मां संग कई सारी फैमिली फोटोज शेयर की हैं और ढेर सारा प्यार उड़ेला है। उन्होंने सासू मां रंजना जैन को अपनी दोस्त बताया और साथ ही कहा कि वह ठीक वैसे ही पूरे घर का ख्याल रखेंगी, जैसे सासू मां ने रखा है।

अंकिता लोखंडे ने लिखा, ‘मेरी प्यारी सासू मां, आज मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हूं कि आप मेरी जिंदगी में सास से बढ़कर एक दोस्त बनकर आईं। आपने इस घर को जिस तरह संभाला है, मैं वादा करती हूं कि मैं भी उसी तरह इसे आगे बढ़ाऊंगी। आप जैसी मजबूत और समझदार महिला के लिए, मैं दिल से आपकी लंबी उम्र और बेहतरीन सेहत की दुआ करती हूं। आज आप भले ही घर में अकेली हैं, लेकिन हम सबका प्यार और साथ हमेशा आपके साथ है।’

‘आप जैसी सास नसीब वालों को मिलती है’

अंकिता ने आगे लिखा है, ‘आपने जो यह घर और परंपराएं बनाई हैं, मैं वादा करती हूं कि आने वाली पीढ़ी को भी वही सिखाऊंगी। आप जैसी सास सच में बहुत नसीब वालों को मिलती हैं, और मैं दिल से आपको धन्यवाद कहती हूं। आई लव यू मम्मा। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।’

अंकिता संग विक्की जैन की शादी के खिलाफ थे घरवाले

अंकिता लोखंडे की बात करें, तो उन्होंने दिसंबर 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की। विक्की का बिलासपुर में कोयले की बड़ी फैक्ट्री है। अंकिता और विक्की की शादी में कई टीवी स्टार्स शामिल हुए थे। हालांकि, विक्की के घरवाले उनकी अंकिता लोखंडे संग शादी के खिलाफ थे। यह खुलासा विक्की की मां रंजना ने किया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि ये शादी विक्की ने की है, तो वो ये अब निभाएगा। हमें इससे कुछ लेना-देना नहीं है। विक्की जब शो से बाहर आएगा तो अपना रिश्ता ठीक करेगा। इतना सबकुछ देखने के बाद भी हम कुछ नहीं कह रहे हैं।

Related Articles

Latest News