Sunday, July 26, 2026
Homeखास खबरएशिया कप: भारत ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में ओमान को 21...

एशिया कप: भारत ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में ओमान को 21 रन से हराया

एशिया कप क्रिकेट में भारत ने अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में ओमान को 21 रन से हरा दिया। अबूधाबी में पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए।

जवाब में ओमान की टीम 4 विकेट पर 167 रन ही बना पाई। 56 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इस मैच में अर्शदीप सिंह पुरुषों के टी-20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।

एशिया कप के सुपर-4 चरण की शुरुआत आज दुबई में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबले से हो रही है। यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

Related Articles

Latest News