Homeखास खबर7 मई से चलेंगी फिरोजपुर-पटना और अमृतसर-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेनें, जल्द रिजर्व...

7 मई से चलेंगी फिरोजपुर-पटना और अमृतसर-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेनें, जल्द रिजर्व करें अपनी बर्थ

मुरादाबाद (हि.स.)। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली चार समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इसमें ट्रेन संख्या 04602/04601 फिरोजपुर-पटना-फिरोजपुर रिजर्व स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन व 04608/04607 अमृतसर- दरभंगा-अमृतसर रिजर्व स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04602 फिरोजपुर-पटना एक्सप्रेस 7 मई से 12 जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार व शनिवार को फिरोजपुर कैंट जंक्शन से चलेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 04601 पटना-फिरोजपुर एक्सप्रेस 8 मई से 13 जुलाई के बीच प्रत्येक गुरुवार व रविवार को पटना जंक्शन से चलेगी। ये दोनों ट्रेन 20-20 फेरे लगाएगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 04608 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 9 मई से 11 जुलाई के बीच प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से चलेगी।

जबकि ट्रेन संख्या 04607 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 11 मई से 13 जुलाई के बीच प्रत्येक रविवार को दरभंगा से चलेगी। दोनों ट्रेन 10-10 फेरे लगाएंगी।

Related Articles

Latest News