Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरउत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 44 जिलों में स्कूल...

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 44 जिलों में स्कूल बंद

SHABD, प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते राज्य की लगभग सभी नदियां उफान पर हैं। वहीं उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई बारिश का असर यहां से आने वाली नदियों में दिखाई दे ही रहा था।

चंबल, बेतवा, केन और क्वारी जैसी मध्य प्रदेश और राजस्थान से आने वाली नदियां यमुना में मिलकर प्रयागराज में बाढ़ का रौद्र रूप धारण कर चुकी है। जालौन हमीरपुर कानपुर फतेहपुर प्रयागराज वाराणसी के निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं।

प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी ऊफान पर होने से रिहायशी इलाकों में लोगों के घरों में नदी का पानी घुस गया है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस कड़ी में कई लोगों को रेस्क्यू किया गया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं तथा एक-एक मंत्री को जिले का दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश के चलते 44 जिलों में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। प्रदेश में हो रही लगातार बारिश का असर भी अब इन नदियों पर दिखाई पड़ने लगा है, जिससे बाढ़ की स्थिति भयावह हो सकती है।

Related Articles

Latest News