Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरआज का सोना-चाँदी का भाव: जानें सर्राफा बाजार के लेटस्ट रेट

आज का सोना-चाँदी का भाव: जानें सर्राफा बाजार के लेटस्ट रेट

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार 9 अगस्त 2025 को 24 कैरेट सोना 1,03,040 रुपये से लेकर 1,03,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोना आज 94,450 रुपये से लेकर 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,03,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,03,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,03,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में तेजी के साथ आज चाँदी 1,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News