Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरमौसम का पूर्वानुमान: 3 सितंबर तक रोजाना बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मौसम का पूर्वानुमान: 3 सितंबर तक रोजाना बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने 3 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। हरियाणा और पंजाब में भी 2 सितंबर तक लगातार बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में नदियां उफान पर हैं, जिससे कई जिलों में बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

बारिश का असर झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर के लिए आज मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में मूसलाधार बारिश की संभावना के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। हिमाचल प्रदेश के ऊना, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के लिए भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वोत्तर भारत में भी तेज बारिश के आसार हैं। नागालैंड, असम और मेघालय में जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कुछ हिस्सों में 2 और 3 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Latest News