पहचान- डाॅ भावना सिन्हा

ढूँढने पर भी
अब नहीं मिलता
एक भी बुरा आदमी

दिखते हैं तो सिर्फ अच्छे आदमी

हमारे सामने
अच्छे आदमी के वेश में
बुरे आदमी है असंख्य

अच्छा आदमी बना
बुरा आदमी
साथ उठता है, बैठता है
बोलता और बतियाता है
गले लगता है हमारे
हम नहीं कर पाते
तनिक भी शक
जबकि हमारे इर्द-गिर्द
बुरा ही बुरा हो रहा होता है घटित

यद्दपि,
बुरे आदमी की पहचान कठिन है
लेकिन नामुमकिन नहीं
बुरा आदमी सतर्कता के साथ
एक निश्चित दूरी कायम रखेगा,
हम बस रखें, तेज़ अपनी नजर

-डाॅ भावना सिन्हा

परिचय-
नाम- डाॅ भावना सिन्हा
जन्म तिथि-19 जुलाई
शिक्षा- पीएचडी (अर्थशास्त्र)
निवासी- गया, बिहार
प्रकाशन- कादम्बिनी, परीकथा, अंतिम जन, पुस्तक संस्कृति, यथावत आदि।
पता- डॉ भावना सिन्हा
म.न. एमआईजी- 38
चाणक्यपुरी कॉलोनी, शिव मंदिर के पास, गया, बिहार- 823001
Email-sbhawana190@gmail.com