संजय ग्रोवर
पताः 147-ए,
जीटीबी ऐंक्लेव के गेट नं 3 के ठीक सामने,
पॉकेट-ए, दिलशाद गार्डन, दिल्ली-110095
मोबाइल: 8585913486, 8178044238
ईमेल: sanjay.grover01@gmail.com
दूसरों के वास्ते बेहद बड़ा हो जाऊं मैं
इसकी ख़ातिर अपनी नज़रों से भी क्या गिर जाऊं मैं
एक इकले आदमी की, कैसी है जद्दोजहद
कौन है सुनने के क़ाबिल, किसको ये दिखलाऊं मैं
जब नहीं हो कुछ भी तो मैं भी करुं तमग़े जमा
बस दिखूं मसरुफ़ चाहे यूं ही आऊं जाऊं मैं
बहर-वहर, नुक्ते-वुक्ते, सब लगें इनको दुरुस्त
इनके खाने और कमाने को भी कुछ लिख जाऊं मैं
जीते-जी लफ़्ज़ों के जिसके लोग दें मानी बदल
क्या करुं तवारीख में, ऊपर से मर भी जाऊं मैं
संजय ग्रोवर















