इंदौर में आयोजित हुई 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग टीम दल के प्रबंधक प्रमोद डेहरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग टीम दल का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु एवं वजन वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को हराकर 4 स्वर्ण, 4 रजत, 15 कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।
जबलपुर संभाग टीम दल कोच की भूमिका शशांक सिंह ठाकुर पीटीआई सेंट अलॉयसियस विद्यालय पनागर जबलपुर, शुभम, राहुल, गणेश बौद्ध, झाम सिंह टेकाम, महिला मैनेजर जरीना खान, आंचल पटेल ने निभाई ।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर लोक शिक्षण संभाग जबलपुर के संयुक्त संचालक प्राचीश जैन, संयुक्त संचालक खेल आशा सिसोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी धनश्याम सोनी, जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती मधुमिता हाजरा, कुराश एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष विभोर बबेले, कुराश एसोसिएशन जबलपुर के उपाध्यक्ष गोविन्द कुमार, एमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष तथा विक्रम अवॉर्डी विवेक स्वामी, एमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के सचिव और इंटरनेशनल 3 स्टार रैफरी राहुल व्यास, सेंट एलॉयसियस स्कूल पनागर के मैनेजर रेवरेंड फादर जोस एंटोनी, रेवरेंड प्रिंसिपल सिस्टर सरिता एंटोनी, फिजिकल एजुकेशन टीचर अमित श्रीवास, सात्विक कुर्मी, सुमित ठाकुर, जयराज चौधरी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए अधिकाधिक पदक अर्जित करने हेतु की कामना की ।
स्वर्ण पदक विजेता
रियांश सेन,अविरल सिंह ठाकुर, हर्ष परिहार, तन्मय डोंगरे l
रजत पदक विजेता
यश पाठक, उदित राज सिंह , अथर्व सोनी, अदिति बिसेन l
कांस्य पदक विजेता
अन्वी लोधी पटेल, अनुज पटेल,शिवांग कुशवाहा, अभय कुमार दुबे, आलिया खान, अरमान लोधी, विधि जैन, कनिष्का अड़पाचे, भावना पट्टा, अथर्व यादव, मयूर टेकाम, तन्मय देशमुख, आदित्य सैयाम, आकाश मरावी, वैशाली पटेल ने कांस्य पदक जीत तथा शौर्य साईनाथ अय्यर और कुलदीप जायसवाल का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा l











