Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyप्रीमियम लुक, 512GB स्टोरेज और 90W फास्ट चार्जिंग- Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन

प्रीमियम लुक, 512GB स्टोरेज और 90W फास्ट चार्जिंग- Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन

Vivo का नया प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन Vivo T4 Ultra भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 6.67 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Google का सर्किल टू सर्च और एआई नोट असिस्ट फीचर, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज और 50MP का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

भारत में Vivo T4 Ultra के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है।

Vivo T4 Ultra Camera 

Vivo T4 Ultra में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए सोनी के 50 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं, जिससे DSLR कैमरे जैसी क्वालिटी मिलती है, इसके बैक पैनल में OIS सपोर्ट और f/1.88 अपर्चर वाला 50MP का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और f/2.55 अपर्चर के साथ 50MP का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रन्ट में 32MP का कैमरा दिया गया है।

Vivo T4 Ultra Battery

ViVO T4 Ultra 5G में 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo T4 Ultra Features

Vivo T4 Ultra में Google के सर्किल टू सर्च और एआई नोट असिस्ट, एआई इरेज, एआई ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और एआई कॉल ट्रांसलेशन जैसे कई एआई फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल नैनो सिम, 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, ओटीजी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है।

Vivo T4 Ultra Specifications

Vivo T4 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 5,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल वाला 6.67 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

Related Articles

Latest News