HomeTechnology4,999 रुपये में लॉन्च हुआ 50MP कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी...

4,999 रुपये में लॉन्च हुआ 50MP कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी वाला धांसू Ai+ स्मार्टफोन

भारत की AI+ स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने आज अपने पहले दो नए स्मार्टफोन AI+ Pulse और AI+ Nova 5G को लॉन्च कर दिया है। AI+ Pulse के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।

वहीं AI+ Nova 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये तथा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। AI+ Pulse 5G की सेल 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वहीं AI+ Nova 5G की बिक्री 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

AI+ Pulse Feature

AI+ Pulse में 90hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T615 प्रोसेसर दिया गया है। AI+ Pulse के बैक में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल AI कैमरा दिया गया है, वहीं 5 मेगापिक्सल का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है। इसमें 10W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन NxtQuantum OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

AI+ Nova 5G Features

AI+ Nova 5G में 120hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर, NxtQuantum OS ऑपरेटिंग सिस्टम और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। AI+ Nova 5G के बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल AI कैमरा दिया गया है, वहीं 5 मेगापिक्सल का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है। इसमें 10W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।

कंपनी ने AI+ Pulse और AI+ Nova 5G को पिंक, ग्रीन, पर्पल, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। 

Related Articles

Latest News