Friday, April 24, 2026
HomeTechnology14,999 रुपये में 256GB स्टोरेज और 50MP कैमरा वाला Oppo K13x 5G...

14,999 रुपये में 256GB स्टोरेज और 50MP कैमरा वाला Oppo K13x 5G स्मार्टफोन लॉन्च

Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo K13x 5G आज भारत में लॉन्च कर दिया। भारत में Oppo K13x 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 27 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर से की जाएगी। लॉन्च ऑफर के तहत 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 

Oppo K13x 5G स्मार्टफोन को मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच कलर ऑप्शन में उतारा गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन को मिलिट्री-ग्रेड ड्यूराबिलिटी MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला हुआ है, जो इसे मजबूती प्रदान करता है, वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP65 रेटिंग दी गई है।

Oppo K13x 5G Camera

Oppo K13x 5G के बैक पैनल में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oppo K13x 5G Battery

Oppo K13x 5G में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई। 

Oppo K13x 5G Specifications

Oppo K13x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1604×720 पिक्सल है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए पांडा ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। इस स्मार्टफोन में ARM Mali-G57 MC2@1072MHz GPU के साथ MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X RAM (8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन) और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

Oppo K13x 5G Features

Oppo K13x 5G स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 पर आधारित कलर OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की लंबाई 165.71 मिमी, चौड़ाई 76.24 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 194 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G NA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।

Related Articles

Latest News