Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशरेलवे के 15 माह से बंद पड़े केबिन में मिला नर-कंकाल, सफाई...

रेलवे के 15 माह से बंद पड़े केबिन में मिला नर-कंकाल, सफाई कर्मी देखा तो चीख पड़ा..!

सागर। एमपी के सागर में बीना स्थित रेलवे के केबिन में आज दोपहर के वक्त केबिन में नर-कंकाल मिलने से सनसनी मच गई। उक्त केबिन में नर-कंकाल होने की खबर भी उस वक्त लगी जब सफाई करने के लिए कर्मचारी पहुंचा। खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारियों सहित पुलिस पहुंच गई।

पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में पता चला कि बीना में रेलवे का यह केबिन को सितम्बर 2024 में अनुपयोगी घोषित कर ताला लगा दिया गया था। इसके बाद सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग ने लंबे समय से बंद पड़े रेलवे केबिन को स्टोर रूम के रूप में उपयोग करने का निर्णय लिया।

जिसके चलते विभागीय अधिकारियों ने सहायक डेनियल सोलोमन को केबिन खोलकर उसकी सफाई करने के निर्देश दिए थे। आज दोपहर 12 बजे के लगभग डेनियल सोलोमन ने जैसे ही केबिन का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो फर्श पर एक कंकाल पड़ा देखकर वह घबरा गया।

उसे शोर मचाते हुए साथी कर्मचारियों को बताया, जिसपर कर्मचारी पहुंच गए, वे भी कं काल देखकर स्तब्ध रह गए। कंकाल मिलने की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच के लिए सागर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

हालांकि चर्चाओं में यह बात सामने आई है कि कंकाल एक वर्ष से अधिक पुराना है। आशंका है कि जब केबिन को सितंबर 2024 में बंद किया गया था, उस वक्त कंकाल अंदर पड़ा हो सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कंकाल किसी पुरुष का है या महिला का।

साथ ही मौत स्वाभाविक थी या किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा। यह रेलवे केबिन आबादी से दूर और रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या शव को यहां लाकर फेंका गया था या हत्या के बाद छिपाने के उद्देश्य से केबिन में रखा गया या व्यक्ति की मौत किसी अन्य कारण से हुई।

कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। जीआरपी अधिकारियों के अनुसारए एफएसएल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और पहचान का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Latest News