Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशट्रांसमिशन लाइन की प्रतिबंधित सीमा में अनधिकृत निर्माण करने के कारण हुई...

ट्रांसमिशन लाइन की प्रतिबंधित सीमा में अनधिकृत निर्माण करने के कारण हुई दुर्घटना

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की 220 केवी सब-स्टेशन जबलपुर से निकलने वाली 132 केवी व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित मार्ग सीमा में भवन मालिक दीपक पटेल पिता चंद्रिका प्रसाद पटेल, सरस्वती कालोनी, टीआई बंगला के पीछे, महाराजपुर निर्माण कार्य करवा रहे थे।

इस मानव जीवन के लिए घातक क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण करने के कारण  मिस्त्री शेख इशाक गंभीर दुर्घटना का शिकार हुआ।  मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता संदीप गायकवाड़ ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा इन्हें वर्ष 2022, 2023 और अक्टूबर 2024 में नोटिस जारी किए गए थे।

इस क्षेत्र में सार्वजनिक मुनादी के अलावा एमपी ट्रांसको के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह निर्माण न करने के लिए उन्हें व्यक्तिगत स्तर अनेक बार समझाइश भी दी थी। संदीप गायकवाड़ ने जानकारी दी कि एमपी ट्रांसको अब स्थानीय प्रशासन की मदद से इस निर्माण को अलग करने के लिए कार्रवाई करेगा।

इस दुर्घटना के कारण 132 केवी व्हीकल फैक्ट्री सब-स्टेशन में लगभग 30 मिनट का व्यवधान रहा। मामले की जानकारी संबंधित पुलिस थाने में दे दी गई है।

Related Articles

Latest News