Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशस्कूल में प्रार्थना के वक्त मधुमक्खियों ने किया हमला, मची चीख पुकार,...

स्कूल में प्रार्थना के वक्त मधुमक्खियों ने किया हमला, मची चीख पुकार, भगदड़, 15 छात्र-छात्राएं घायल

मंडला। एमपी के मंडला स्थित बिसौरा निवास शासकीय हाई स्कूल में आज उस वक्त भगदड़ व चीख पुकार मच गई। जब प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

हमले में 15 छात्र, छात्राएं व कुछ शिक्षक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया है।
बताया गया है कि बिसौरा स्थित शासकीय स्कूल में आज सुबह छात्र-छात्राएं लाइन लगाकर प्रार्थना में खड़े रहे।

इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमला होते ही अपनी जान बचाने के लिए छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगे। कुछ खेतों की ओर दौड़े जबकि कुछ कक्षाओं में बेंच के नीचे छिप गए।

इस घटना में करीब 15 छात्र-छात्राएं मधुमक्खियों के डंक से घायल हुए। उन्हें बचाने पहुंचे कुछ शिक्षक भी हमले की चपेट में आ गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस, निजी एम्बुलेंस व वाहनों से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर घायलों को भरती कर उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Latest News