जबलपुर। एमपी के जबलपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने आखिरकार एक साल बाद जबलपुर महानगर की कार्यकारिणी घोषित कर दी। सोनकर की नई टीम में संगठनात्मक संतुलन के साथ-साथ अनुभव और सक्रियता को भी प्राथमिकता दी गई है।
राजेश मिश्रा को 6वीं बार नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि टीम में अनुभव को लेकर 60 वर्षीय शंकर श्रीवास्तव को पहली बार महानगर कार्यकारिणी में जगह दी गई है। इसके अलावा श्रीकांत साहू को फिर से मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है, उनके साथ रवि शर्मा को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर की टीम में 8 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 7 मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, 2 सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, 2 सह मीडिया प्रभारी, आई टी प्रभारी, सह आई टी प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, सह सोशल मीडिया प्रभारी होंगे।











