मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने आज 30 जुलाई 2025 को पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी के अंतर्गत जबलपुर रीजन के मुख्य अभियंता केएल वर्मा के आमंत्रण पर उनके साथ बैठक की।
बैठक में संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने तकनीकी कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं के 38 बिंदुओं पर चर्चा की। हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मूल कार्य छोड़कर लाइन कर्मियों से बिजली अधिकारी अन्य कार्य करा रहे हैं, उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए मांग की, कि तकनीकी कर्मचारियों से सिर्फ मूल कार्य कराया जाये।
इसके साथ ही तकनीकी कर्मचारियों नियमानुसार अवकाश दिया जाये, अवकाश के दिन बुलाने पर लिखित आदेश निकाला जाए, अवकाश के दिन बुलाने पर नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों को दोगुनी दर से वेतन दिया जाये। पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा उपकरण दिए जाएँ, पोल में अर्थिंग कराई जाये, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में तांबे के फ्यूज लगाए जाएँ एवं रिपेयर किया जाए, पोल से नेट केबल हटाई जाये, डियो फ्यूज कर्मचारियों को उपलब्ध कराये जाएँ, सब-स्टेशनों में फर्नीचर, लाइट, फर्स्टएड बॉक्स, ऑपरेटिंग रॉड आदि की व्यवस्था कराई जाये, सब-स्टेशन ऑपरेटर को अवकाश एवं सहयोग के लिए हेल्पर दिया जाए, आउटसोर्स, संविदा एवं नियमित कर्मचारियों को वर्दी एवं बरसाती दी जावे, ब्लैकलिस्टेड किए गए आउटसोर्स कर्मियों को पुनः नौकरी पर रखा जावे, आउटसोर्स कर्मचारी को जोखिम भत्ता दिया जाये, सेवानिवृत होने के बाद रिक्त स्थान पर अनुकंपा आश्रितों को नौकरी दी जाये, 33 केवी एवं 11 केवी लाइनों के नीचे गार्ड़िंग तार खींची जाये, नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी को नाइट अलाउंस एवं एक्स्ट्रावेजेस दिया जाये, नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी का एक्सीडेंट होने पर तत्काल सहायता राशि दी जाये, आउटसोर्स कर्मी को श्रम नियम के अनुसार 15 दिनों का अवकाश दिया जाये, करंट लगकर मृत होने पर दो आउटसोर्स कर्मियों को ₹4,00,000 सहायता राशि नहीं दी गई है, तत्काल दिए जाने आदि की मांग की।
मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। बैठक में संघ की ओर से हरेंद्र श्रीवास्तव, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, विनोद दास, लखन सिंह राजपूत, इंद्रपाल सिंह, दशरथ पांडे, संत कुमार राय, नेतराम सिल्किया, राजेश बिसेन, जितेंद्र चौधरी, शिव बालक, बृजेश साहू, शुभम सारणी, सतीश साहू, किशोर बनेकर, राजू नायडू, राजेश झरिया, जेपी त्रिपाठी, अमित मेहरा आदि उपस्थित रहे।










