Sunday, March 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशपूर्व विधायक के भांजे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, इंगेजमेंट...

पूर्व विधायक के भांजे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, इंगेजमेंट में गया था परिवार

अशोकनगर। एमपी के अशोक नगर स्थित इंग्लेखेड़ी क्षेत्र में पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी के भांजे गुरतेज सिंह संधू ने शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सभी लोग एक इंगेजमेंट कार्यक्रम में गए थे।

बताया गया है कि परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के घर इंगेजमेंट कार्यक्रम में गए थे, शाम को घर में अकेले गुरतेज उम्र 26 वर्ष ने अपने कमरे में जाकर स्वयं को बंदूक रखकर गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर घर में काम करने वाला युवक पहुंचा तो देखा कि गुरतेज खून से लथपथ जमीन पर पड़ा छटपटा रहा है। वह तुरंत ट्रैक्टर से इंगेजमेंट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।

खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए और गुरतेज को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरु कर दी गई है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Latest News