Homeमध्य प्रदेशकटनी में पालतू कुत्तों की मदद से करते थे चीतल का शिकार,...

कटनी में पालतू कुत्तों की मदद से करते थे चीतल का शिकार, मटन पार्टी करते तीन आरोपी पकड़ाए, तीन फरार

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी में वन विभाग ने चीतल के अवैध शिकार के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत की गई है।

आरोपी पालतू कुत्तों की मदद से चीतल का शिकार करने के बाद पार्टी मना रहे थे, तभी वन विभाग की टीम ने दबिश दी।

यह घटना 28 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे की है। विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट बरहटा के कक्ष क्रमांक आरएफ-47 में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने संरक्षित वन्य प्राणी चीतल का अवैध शिकार किया था।

वन विभाग को सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश के लिए वन विभाग लगातार खोज अभियान चला रहा है।

इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को 2 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Latest News