Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशराज्य कर्मचारी संघ चुनाव: अटल उपाध्याय अध्यक्ष, देवेंद्र पचौरी सचिव और आलोक...

राज्य कर्मचारी संघ चुनाव: अटल उपाध्याय अध्यक्ष, देवेंद्र पचौरी सचिव और आलोक अग्निहोत्री बने कोषाध्यक्ष

जबलपुर जिले में कार्यरत कर्मचारी लम्बे समय से मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला के चुनाव की राह देख रहें थे, रजनीश विश्वकर्मा प्रदेश मंत्री, मप्र राज्य कर्मचारी संघ को जबलपुर जिले का चुनाव प्रभारी बनाया गया। 

आज 13 मई 2025 को सायं 4 बजे सर्किट हाउस क्रमांक 2 जबलपुर में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के चुनाव प्रभारी द्वारा चुनाव संपन्न कराये गए। चुनाव के पूर्व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री अजय विश्वकर्मा, रजनीश विश्वकर्मा प्रदेश मंत्री/निर्वाचन अधिकारी, राजकुमार नायक, राहुल सिंह, अमर ग्रावकर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ करवाया।

जबलपुर जिले के तहसील अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा अटल उपाध्याय को जिला अध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार पचौरी को जिला सचिव एवं आलोक अग्निहोत्री को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। 

इस दौरान नरेश शुक्ला, अर्जुन सोमवंशी, बृजेश मिश्रा, रजनीश पाडेय, शैलेश गौतम, केजी पाठक, नेतराम झारिया, श्याम सुंदर तिवारी, योगेंद्र मिश्रा, शुभ संदेश, दिलराज झारिया, राकेश करपेती, राकेश ठाकुर, रामप्रसाद पटेल, रोहित डोंगरे, रामदयाल बरकड़े, मुकेश सिंह, बलराम नामदेव, विनय नामदेव, विवेक शुक्ला, नरेंद्र उपाध्याय, अभय उपाध्याय, सीता राम लोधी, राकेश वर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News