Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमुख्य अभियंता सहित बिजली कंपनियों के कई कार्मिक शुक्रवार को होंगे सेवानिवृत्त

मुख्य अभियंता सहित बिजली कंपनियों के कई कार्मिक शुक्रवार को होंगे सेवानिवृत्त

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत प्रवीण गार्गव 39 वर्षों की सेवा के उपरांत शुक्रवार 28 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

टेस्टिंग के विशेषज्ञ इंजीनियरों में से एक प्रवीण गार्गव ने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल, मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल एवं मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में विभिन्न पदों पर कार्य किया।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यालय सहायक अशोक कुमार मिश्रा 33 वर्षों की सेवा के उपरांत एवं सहायक मानचित्रकार भैरों प्रसाद साहू 39 वर्षों की सेवा के उपरांत शुक्रवार 28 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इसके अलावा मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के फ्यूल मैनेजमेंट कार्यालय में निज सहायक के पद पर कार्यरत अशोक कुमार सोनी 42 वर्षों की सेवा के उपरांत शुक्रवार 28 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Related Articles

Latest News