Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशपोकलेन मशीन वापस मांगने पर बदमाशों ने मालिक पर चलाई गोली

पोकलेन मशीन वापस मांगने पर बदमाशों ने मालिक पर चलाई गोली

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित गौर बरेला में पोकलेन मशीन वापस मांगने पर बदमाश रुद्र यादव व उसके साथियों ने मालिक भूपेन्द्र सिंह लोधी को गोली मारी, फायरिंग से भूपेन्द्र बचा तो उसपर बेसवाल के डंडो से बुरी तरह मारपीट की गई7 हमले में घायल भूपेन्द्र को उपचार के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है।

बताया गया है कि गौर नदी के किनारे भूपेंद्र सिंह लोधी पर रूद्र यादव और उसके साथियों ने फायर किया था। गोली से जब वह बच गया तो उसके साथ बेस बॉल के डंडों से मारपीट की गई है। पुलिस ने बताया कि धनवंतरी नगर में रहने वाले भूपेंद्र ने अपनी मशीन रामलखन को किराए पर दी थी।

इस मशीन के जरिए मिट्टी का कार्य करने की बात की गई थी। कुछ दिनों बाद भूपेंद्र को जानकारी मिली थी मशीन का इस्तेमाल रेत निकालने में किया जा रहा है। इसका विरोध किया गया था। विरोध होने पर विवाद शुरू हो गया था और रूद्र यादव ने भूपेंद्र पर फायर किया था। रूद्र के करीब 15 साथियों ने बेसबॉल के डंडों से हमला किया था और मौके से भाग गए थे। इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Related Articles

Latest News