Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: 12 जून तक मानसून आने का पूर्वानुमान, आज...

मध्य प्रदेश का मौसम: 12 जून तक मानसून आने का पूर्वानुमान, आज 39 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी और आसमान में बने कई सिस्टम्स के कारण लगातार आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 39 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में आसमान में की मौसम सिस्टम सक्रिय हैं। जिनमें पाकिस्तान के मध्य में हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवात बना हुआ है, इस चक्रवात के कारण पंजाब, हरियाणा से उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, इसके अलावा मानसून के कारण हवाओं के साथ आ रही नमी और प्री-मानसून गतिविधियों का कारण 5 जून तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को प्रदेश के 39 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान धूल भरी तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि छत्तीसगढ़ में मानसून के जल्दी पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश में भी 10-12 जून के बीच मानसून आ सकता है और इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

आज 2 जून के मौसम का पूर्वानुमान 

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार 2 जून को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, सागर, रायसेन, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी में आंधी-बारिश की संभावना है।

मंगलवार 3 जून के मौसम का पूर्वानुमान 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 3 जून को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Related Articles

Latest News