Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमोटर साइकलों में भिडंत, जनशिक्षक की मौत

मोटर साइकलों में भिडंत, जनशिक्षक की मौत

मंडला। निवास-शहपुरा रोड पर देर रात आमने-सामने से हुई भिड़ंत में मोटर साइकलों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जनशिक्षक राघवेन्द्र तिवारी के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसकी हालत को देखते हुए जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार राघवेन्द्र तिवारी अपना काम निपटाकर मोटर साइकल से देर रात घर के लिए रवाना हुए। जब वे ग्राम बिसौरा से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान शहपुरा की ओर से आ रहे बाइक सवार अजय से भिड़ंत हो गई। भिडं़त इतनी भीषण थी कि दोनों मोटर साइकलों के परखच्चे उड़ गए। वहीं राघवेन्द्र के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय के हाथ, पैर, सीने, पीठ व पेट में गंभीर चोटें आई।

अजय हैलमेट पहने हुए थे। देर रात हुए घटनाक्रम की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने दोनों को निवास के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने राघवेंद्र को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं अजय की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। वहीं हादसे की खबर मिलते ही दोनों के परिजन व रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए थे।

Related Articles

Latest News