Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPEBTKS ने सौंपा मांगपत्र: मुख्यमंत्री को बिजली कार्मिकों की मांगों से अवगत...

MPEBTKS ने सौंपा मांगपत्र: मुख्यमंत्री को बिजली कार्मिकों की मांगों से अवगत कराएंगे भाजपा विधायक

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में  जबलपुर की पनागर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशील तिवारी इंदु को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

जिसमें संघ द्वारा मांग की गई है कि आउटसोर्स कर्मियों का विद्युत कंपनी में संविलियन कर मानव संसाधन नीति का निर्माण किया जावे तथा विद्युत मंडल में ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाये। भारतीय जनता पार्टी के चुनावी जन संकल्प वर्ष 2013 के तहत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाये और नियमित कर्मचारियों को फ्रिंज बेनिफिट दिया जाए।

भाजपा विधायक के द्वारा संघ प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया गया है कि मुख्यमंत्री जी को शीघ्र पत्र लिखकर संघ की मांगों से अवगत कराया जावेगा। इस अवसर पर मोहन दुबे, अरुण मालवीय, आजाद सकवार, सुरेंद्र मेश्राम, प्रीतम सेन, नरेंद्र शर्मा, शीतल चौधरी, जगदीश मेहरा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News