Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी ने जारी किये उच्‍च वेतनमान के आदेश, इन कार्मिकों को...

बिजली कंपनी ने जारी किये उच्‍च वेतनमान के आदेश, इन कार्मिकों को मिलेगा लाभ

मध्‍य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्मिकों को सहायक अभियंता, कनिष्‍ठ अभियंता, कार्यालय सहायक दो एवं तीन, वरिष्‍ठ परीक्षण सहायक, परीक्षण सहायक, सिविल सहायक, सहायक मानचित्रकार, वाहन चालक, वरिष्‍ठ सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सैनिक संवर्ग के कुल 54 कार्मिकों को 35 वर्षीय समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान करते हुए आदेश जारी किए गए।

कंपनी द्वारा जारी आदेश में सेवानिवृत्त सहायक अभियंताओं  में  से राम आसरे मिश्रा एवं प्रदीप कुमार राजपूत सहित कुल 6 कार्मिक शामिल है, सेवानिवृत्त कनिष्‍ठ अभियंताओं में से राजेन्‍द्र कुमार ठाकुर एवं राम गोपाल चौकसे सहित कुल 5 कार्मिक शामिल है, सेवानिवृत्त कार्यालय सहायक दो एवं तीन में से सुनील पुरम एवं पुष्‍पेन्‍द्र कुमार रिछारिया सहित कुल 23 कार्मिक शामिल है, सेवानिवृत्त वरिष्‍ठ परीक्षण सहायकों में से गुलाम मोहम्‍मद अंसारी एवं मोहम्‍मद नासिर अली सहित 7 कार्मिक शामिल है, सिविल सहायक राम सिं‍ह (सेवानिवृत्त) को भी लाभ मिला ।

इसके अलावा कार्यरत सहायक मानचित्रकार में से राधेश्‍याम सराठे सहित कुल 03 कार्मिकों को लाभ मिला, वाहन चालक संतोष कुमार सोनी सहित कुल 02 कार्मिकों को लाभ मिला, वरिष्‍ठ सुरक्षा सैनिकों एवं सुरक्षा सैनिकों में से मनोहर लाल मर्सकोले एवं किशोर कुमार खत्री सहित कुल 7 कार्मिकों को भी लाभ मिला, जिसमें सुरक्षा सैनिक राकेश कुमार मिश्रा को सेवानिवृत्ति पश्‍चात् समयमान वेतनमान का लाभ मिला है।

Related Articles

Latest News