Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशअब चाहे जितनी जलाओ बिजली- स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को दिन के...

अब चाहे जितनी जलाओ बिजली- स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को दिन के टैरिफ में मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट

स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं को खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को दिन के टैरिफ में छूट प्रदान की जाएगी।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह सभी छूट अथवा प्रोत्साहन की गणना सरकारी सब्सिडी (यदि कोई हो) को छोड़कर की जाएगी। कंपनी ने कहा है कि यह छूट एलवी उपभोक्ता श्रेणियों के लिए विशिष्ट नियमों और शर्तों के आधार पर दिन के विभिन्न समय के दौरान खपत की अवधि के अनुसार ऊर्जा शुल्क पर लागू होगी।

घरेलू और सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइट पीक ऑवर्स सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

इसी तरह गैर-घरेलू और एलटी औद्योगिक ऑफ पीक अथवा सौर समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उपरोक्त दोनों ही श्रेणियों में यह छूट 10 किलोवाट से अधिक स्वीकृत लोड अथवा अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगी।

वहीं स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जिसमें एघरेलू, गैर घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइट और एलटी औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए ऑफ पीक अथवा सौर समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड अथवा अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगी।

Related Articles

Latest News