बिजली उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि उन्हें समय पर अपने क्षेत्र में होने वाले पावर कट या बिजली कंपनी की जरूरी घोषणा की जानकारी नहीं मिल पाती।
उपभोक्ताओं की इस समस्या को दूर करने क लिए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से अपने बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधा शुरू की है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आधिकारिक वॉट्सएप चैनल शुरू किया है। इस चैनल से जुड़कर उपभोक्ता अपनी बिजली कंपनी से जुड़ी जानकारियों से अपडेट रह सकते हैं।
वॉट्सएप चैनल का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि बिजली आपूर्ति, रखरखाव कार्य और नई योजनाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले मिल जाएगी। इसके अलावा उपभोक्ता के क्षेत्र में होने वाली किसी भी संभावित बिजली कटौती की जानकारी समय पर प्राप्त हो सकेगी, साथ ही बिजली कंपनी द्वारा की गई सभी आवश्यक घोषणाओं से अवगत रहेंगे।
वॉट्सएप चैनल से जुड़ने का लिंक: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6VgKm8V0te4QgJ8s0Q









