Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: आज 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का...

मध्य प्रदेश का मौसम: आज 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज रविवार 25 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आज 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देश के तटीय राज्यों में मॉनसून की आमद के साथ मध्य एवं उत्तर भारत में प्री-मॉनसून एक्टिविटी भी शुरू हो गई है, इसके अलावा आसमान में साइक्लोनिक सकुर्लेशन भी सक्रिय है, जिस कारण अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज रविवार को 40 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, सतना, रीवा, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, नरसिंहपुर, दमोह, राजगढ़, विदिशा, कटनी, उमरिया, मऊगंज, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, रायसेन, सागर, उज्जैन, रतलाम, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, शाजापुर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, सीधी, सिंगरौली, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल और छिंदवाड़ा में बारिश होने की संभावना है, साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Related Articles

Latest News