Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशइंजीनियरिंग कालेज की कालोनी में चोरी, डायरेक्टर के घर लाखों रुपए के...

इंजीनियरिंग कालेज की कालोनी में चोरी, डायरेक्टर के घर लाखों रुपए के जेवर ले उड़े चोर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रांझी में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्टाफ कॉलोनी में रहने वाले डायरेक्टर धीरेन्द्र कुमार चौकीकर के सूने घर का तोला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने सोने, चांदी के जेवर व नगदी रुपए पर हाथ साफ कर दिया। दिन दहाड़े हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच के बाद चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार इंजीनियरिंग कालेज परिसर स्थित स्टाफ कॉलोनी निवासी धीरेन्द्र कुमार चौकीकर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह इंजीनियरिंग कालेज मे निर्देशक के पद पर पदस्थ है। उसकी पत्नि मानेगॉव स्कूल मे शिक्षिका है। सुबह 8.30 बजे उनकी बेटियां स्कूल चली गयी थी। वह एवं उसकी पत्नि भी ड्यूटी चले गये थे। दोपहर में घर आया तथा ताला खोलकर अंदर गया तो देखा तो पीछे का दरवाजा टूटा था।

अलमारी मे रखे सोने के 2 मंगलसूत्रए 1 चेनए 2 अंगूठीए 1 जोडी टाप्सए 2 जोडी बालीए चांदी की अंगूठी मोती लगाए 3 जोड बिछियाए 2 जोड पायलए तथा 2 कैमरे एवं नगदी 60 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर सूने मकान के पीछे से चढकर सीमेंट सीट एंव दरवाजा तोडकर अंदर घुसकर सेाने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुरा ले गया। इसी तरह संजीवनीनगर स्थित सागर कॉलोनी निवासी अक्षय सक्सेना के घर का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी के लॉकर से सोने चांदी के जेवर जिनमें सोने का मंगलसूत्र, हार, 3 रिंग जिसमें एक रिंग में पुखराज लगा हुआ था। चांदी की करधन जिसमें सोने का पालिश है। नगदी रूपये गायब थे।

Related Articles

Latest News