Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमौसम: फिर आगे बढ़ी मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन की तारीख,...

मौसम: फिर आगे बढ़ी मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन की तारीख, तीखे हुए गर्मी के तेवर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और आज और आने वाले कल के दिन भी गर्मी के तीखे तेवर नजर आएंगे। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि और उमस बेचैनी बढ़ा रही है, इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन लू और तेज गर्मी के साथ ही कुछ जिलों में आंधी-बारिश की भी है।

मध्य प्रदेश में मानसून

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून का आगमन 15 जून के बाद होने के आसार है। अभी तक मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के आसपास ही ठहरा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम ही है। ऐसे में मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के बाद प्रवेश कर सकता है।

11-12 जून के लिए लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज 11 जून और कल 12 जून को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में लू चलने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित प्रदेश के कई शहरों में तेज गर्मी रहेगी।

मौसम विभाग ने बताया कि 11 और 12 जून को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।

Related Articles

Latest News