Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशन्यू भेड़ाघाट में सेल्फी लेते वक्त महिला नर्मदा में गिरी, शव......

न्यू भेड़ाघाट में सेल्फी लेते वक्त महिला नर्मदा में गिरी, शव……

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित न्यू भेड़ाघाट में उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब मोबाइल फोन पर सेल्फी लेते वक्त महिला स्वाति गर्ग नर्मदा नदी में गिर गई। महिला को नदी में गिरते देख पति व 10 साल की बेटी चीख पड़ी। बीती देर शाम महिला का शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर स्वर्गद्वारी में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार विजय नगर के रामेश्वरम कॉलोनी निवासी आशीष गर्ग ओएफके फैक्ट्री में जूनियर वर्क मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। शनिवार दोपहर फैक्ट्री से लौटने के बाद वह परिवार के साथ शादी की सालगिरह मनाने निकले थे। त्रिपुरी माता के दर्शन करने के बाद आशीष अपनी पत्नी स्वाति उम्र 36 वर्ष, 10 वर्षीय बेटी आद्गिका और मां के साथ न्यू भेड़ाघाट पहुंचे। शाम के समय स्वाति मोबाइल से सेल्फी ले रही थीं। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नर्मदा नदी में गिर गईं।

पति और बेटी ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई, लेकिन तेज बहाव के कारण स्वाति का पता नहीं चल सका। स्वाति का कहीं पता न चलने पर परिजनों ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। बीती शाम तलाशी के दौरान स्वाति का शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर स्वर्गद्वारी क्षेत्र में मिला। पूछताछ में आशीष ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले ही स्वाति ने मोबाइल से फोटो ली थी। जिसे उन्होंने पुलिस को दिखाया।

स्वाति की मौत के बाद से 10 वर्षीय बेटी का रो.रोकर बुरा हाल हैए वहीं पति सदमे में है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय न्यू भेड़ाघाट में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। स्वाति नदी किनारे पत्थरों पर खड़ी थीं। उन्होंने आशीष से बेटी को मां के पास छोडऩे को कहा। जैसे ही आशीष बेटी को लेकर पीछे मुड़े, तभी शोर मचा। पलटकर देखा तो स्वाति पानी में गिर चुकी थीं और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गईं।

Related Articles

Latest News