Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमहिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, सातवें माह में...

महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, सातवें माह में सफल डिलेवरी

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित जुन्नारदेव सामुदायिक केन्द्र में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। सातवें माह में महिला का प्रसव सुरक्षित रहा, जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया। फिलहाल बच्चे और मां स्वस्थ हैं।

बताया गया है कि नवेगांव जिला छिंदवाड़ा निवासी महिला को प्रसव पीडि़ा होने पर परिजन जुन्नारदेव स्थित स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने महिला को भरती कर सुरक्षित प्रसव कराया।

महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। नवजात बच्चों का वजन अपेक्षाकृत कम होने के कारण एहतियातन सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

चार नवजातों में एक लड़का और तीन लड़कियां शामिल हैं। मां और बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ सुरेश नागवंशी ने बताया कि यह मामला चिकित्सकीय दृष्टि से काफी संवेदनशील था।

समय पर सही निर्णय, अनुभवी स्टाफ और सतर्क निगरानी के चलते सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। उन्होंने पूरी मेडिकल टीम की सराहना की।

डिलीवरी कराने वाली पूजा सोनी ने बताया कि महिला को पहले से विशेष निगरानी में रखा गया था। प्रसव के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती गईं और नवजातों को तत्काल विशेषज्ञ इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Latest News