भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 23वीं सूची जारी कर दी है। इसमें इंदौर, अमृतसर, घोसी और दिल्ली की 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चांदनी चौक से डॉ हर्षवर्धन, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा और साउथ दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा भाजपा ने इंदौर लोकसभा सीट से शंकर ललवानी, अमृतसर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी तथा उत्तर प्रदेश के घोसी लोकसभा सीट से हरिनारायण राजभर को उम्मीदवार बनाया है।















