बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता-निर्देशक कादर खान का 81 वर्ष की उम्र मेंकनाडा के टोरंटो के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी हजरा, बेटा सरफराज, बहू और पोते-पोती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को तड़के लगभग 4 बजे (भारतीय समय के अनुसार) उनका निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि आज ही टोरंटो के कब्रिस्तान में की जाएगी।
कादर खान के पुत्र सरफराज ने बताया कि मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए। लंबी बीमारी के बाद 31 दिसंबर शाम छह बजे (कनाडाई समय के अनुसार) उनका निधन हो गया। वह दोपहर को कोमा में चले गए थे। वह पिछले 16-17 हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कनाडा में ही किया जाएगा।













