Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयभारतीय सेना के मिलिट्री इंटेलिजेंस के महानिदेशक पहुंचे लुम्बिनी,किया..

भारतीय सेना के मिलिट्री इंटेलिजेंस के महानिदेशक पहुंचे लुम्बिनी,किया..

काठमांडू, 09 जनवरी (हि.स.)। भारतीय सेना के मिलिट्री इंटेलिजेंस के महानिदेशक (डीजीएमआई) लेफ्टिनेंट जनरल आरएस रमन गुरुवार को लुम्बिनी के भ्रमण पर नेपाल पहुंचे । उनका लुम्बिनी विकास कोष के सदस्य सचिव दीपक श्रेष्ठ ने स्वागत किया।

लेफ्टिनेंट जनरल रमन ने लुम्बिनी के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने मायादेवी मंदिर, पुष्करिणी सरोवर तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रोपे गए पीपल के वृक्ष का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सदस्य सचिव श्रेष्ठ ने रमन को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

सदस्य सचिव ने लुम्बिनी के संरक्षण, पर्यटन विकास, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों एवं उपलब्धियों पर भी चर्चा की। लेफ्टिनेंट जनरल रमन ने भी लुम्बिनी के महत्व, सांस्कृतिक आदान–प्रदान तथा द्विपक्षीय सहयोग को लेकर अपने विचार साझा किए।

Related Articles

Latest News