केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने JEE Mains के तीसरे और चौथे चरण की तारीखों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि JEE Mains परीक्षा का तीसरा चरण 20 से 25 जुलाई के बीच और चौथा चरण 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन छात्रों ने कोविड सहित अन्य किसी भी कारण से तीसरे चरण के लिए आवेदन नहीं किया था, उन्हें आज 6 जुलाई से 8 जुलाई की रात 11:50 बजे तक फिर से ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।
इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जो चौथे चरण के लिए आवेदन करने से चूक गए हैं, वह 9 जुलाई से 12 जुलाई के बीच फिर से आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि सिर्फ इतना ही नहीं, आप अपनी इच्छा और सुविधा के अनुसार निर्धारित तीन दिन के भीतर अपने परीक्षा केंद्र वरीयताओं को भी बदल सकेंगे। हम आपकी सुविधा के अनुसार केंद्रों का देने का प्रयास करेंगे।














