Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Rate Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानें 22 कैरेट और...

Gold Rate Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 13 मई 2025 को सोने भाव में गिरावट नजर आ रही है, वहीं चांदी के दाम में स्थिरता है।

आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 95,460 रुपये से लेकर 95,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 87,500 रुपये से लेकर 87,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

आज चांदी का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में स्थिरता है और चांदी 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 95,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 87,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 95,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 95,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

256GB स्टोरेज वाले Motorola के लेटेस्ट स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट में खरीदने का मौका

Related Articles

Latest News