बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म निर्माता निर्देशक सुभाष घई की फिल्म में नज़र आ सकते हैं। इसके संकेत खुद सुभाष घई ने दिए। गौरतलब है कि इससे पहले सुभाष घई ने ही टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ को फिल्म हीरो में बड़ा ब्रेक दिया था, ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
सुभाष घई ने अपने ट्विटर हैंडल से टाइगर श्रॉफ, निर्देशक अहमद खान और फोटोग्राफर कबीर के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे सुपर हीरो टाइगर श्रॉफ, निर्देशक अहमद खान और मेरे सिनेमैटोग्राफर अली के साथ आज मेरे ऑफिस में मुलाकात हुई, सिनेमा के अतीत के अनुभव को साझा करना और भविष्य में बड़े पर्दे साथ काम करने की उम्मीद के साथ एक बेहतरीन मोशन पिक्चर बनाने की आशा कर रहा हूं। प्रतीक्षा करें और देखें।















