Weather Update: देश में मॉनसून की आमद के साथ ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं, एक ओर जहां आज बुधवार 28 मई को केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ सहित 13 राज्यों में मॉनसूनी बारिश हो रही है।
वहीं भारत मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित 29 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिर सकते हैं। राजधानी दिल्ली में तूफान और बारिश का दौर फिर शुरू होगा। हरियाणा में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने आज बुधवार 28 मई को मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।








