पोको का नया स्मार्टफोन Poco M7 Plus 5G भारत में लॉन्च हो गया है। Poco M7 Plus 5G स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 19 अगस्त से की जाएगी।
Poco M7 Plus 5G Features
Poco M7 Plus 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने एक्वा ब्लू, कार्बन ब्लैक और क्रोम सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस स्मार्टफोन को 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। Poco M7 Plus 5G को धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।
Poco M7 Plus 5G Camera
Poco M7 Plus 5G के बैक पैनल में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Poco M7 Plus 5G बैटरी
Poco M7 Plus 5G में 33 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 18 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
Poco M7 Plus 5G Specifications
Poco M7 Plus 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट, 288Hz टच सैंपलिंग रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.9 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। डिस्प्ले के लिए लो ब्लू लाइट, फ्लिकर फ्री और सर्कैडियन स्टैंडर्ड के लिए ट्रिपल टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें एंड्रॉयड 15 पर आधारित HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने दो एंड्रॉयड अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
Poco M7 Plus 5G Price
भारत में Poco M7 Plus 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये तथा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है।











