मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब संघ कार्य के दौरान करंट से मृत होने वाले लाइनमैनों को शहीद का दर्जा दिलाने की लड़ाई लड़ेगा।
हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि के मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल की उत्तरवर्ती बिजली कंपनियों में कार्यरत लाइन स्टाफ सीमित और कम संसाधनों के साथ बहुत ही जटिल और विपरीत परिस्थितियों में कार्य कर रहा है। ऐसे में करंट का कार्य करते समय लाईनमैनो की मृत्यु हो जाती है तो उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।
संघ के केएन लोखंडे, एसके मौर्य, राजकुमार सैनी, मोहन दुबे, अजय कश्यप, लखन सिंह राजपूत, विनोद दास, शशि उपाध्याय, दशरथ शर्मा, किशोर, अमीन अंसारी, जगदीश मेहरा, इंद्रपाल सिंह, संदीप दीपंकर, गणेश केवट आदि आदि ने प्रदेश मुख्यमंत्री से मांग की है कि करंट से मृत होने वाले लाईनमैनों को शहीद का दर्जा दिया जाए।










