पर्यावरण- अतुल पाठक

वृक्ष रोपकर पर्यावरण को
हरा भरा बनाएंगे

सुगंधित सुखमय प्यारा-प्यारा
हिंदुस्तान हम बनाएंगे

बदलेंगे तस्वीर जहाँ की
रमणीक दृश्य दिखाएंगे

पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जन-जन तक पहुंचाएंगे

हवा चाहिए शुद्ध ही हमको
इसलिए पेड़ हम लगाएंगे

खुद भी स्वस्थ रहेंगे और
स्वस्थ भारत हम बनाएंगे

हरा प्रतीक खुशहाली का
हरियाली हम फैलाएंगे

पेड़-पौधे अवश्य लगाएंगे
हम पर्यावरण को बचाएंगे

-अतुल पाठक
 हाथरस
संपर्क- 7253099710