Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनधान खरीदी मामले में किसानों को 3529 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान

धान खरीदी मामले में किसानों को 3529 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान

भोपाल,(हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को बताया है कि अभी तक 4 लाख 9 हजार 545 किसानों से 25 लाख 93 हजार 971 मीट्रिक टन धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल है। धान की खरीदी 20 जनवरी 2026 तक की जायेगी। किसानों को 3529 करोड़ रूपये से अधिक राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि धान विक्रय के लिये 8 लाख 59 हजार 916 किसानों ने पंजीयन कराया है। एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के लिये विभिन्न जिलों में 1434 केन्द्र बनाये गये हैं।

Related Articles

Latest News