नेमा दर्पण फॉउंडेशन की हर्रई इकाई गठित: मोहन नेमा अध्यक्ष, योगेश नेमा अध्यक्ष युवा इकाई, श्रीमती प्रभा नेमा अध्यक्ष महिला इकाई मनोनीत

नेमा समाज के सेवा प्रकल्प “नेमा दर्पण फॉउंडेशन” के जिला इकाई अध्यक्ष शैलेन्द्र नेमा ने बताया कि प्रदेश प्रबंध कार्यकरिणी समिति की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनारायण नेमा ने हर्रई तहसील के अध्यक्ष पद पर मोहन नेमा, युवा इकाई के अध्यक्ष पद पर योगेश नेमा एवं महिला इकाई के अध्यक्ष पद पर श्रीमती प्रभा नेमा को मनोनीत किया है।

“नेमा दर्पण फॉउंडेशन” की तहसील इकाई हर्रई नव नियुक्त पदाधिकारियो के नेतृत्व में सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, साहित्यिक गतिविधियों का संचालन, समाज मे आवश्यक चिकित्सा सहायता एव आर्थिक पिछड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, उचित मार्गदर्शन करते हुए,सामाजिक स्तर पर कुरीतियों को दूर करने के संकल्प के साथ “नेमा दर्पण फॉउंडेशन” समाज में महिलाओं को संगठित कर नई ऊर्जा का संचार करेगी।

नेमा समाज हर्रई के प्रेम नारायण नेमा, कृष्ण कांत नेमा, नवीन नेमा, नीरज नेमा, भोले प्रसाद नेमा, सचिन नेमा, पंकज नेमा, कमल किशोर नेमा, प्रवीण नेमा, प्रेम नेमा, सतीश नेमा, राम गोपाल नेमा, प्रकाश नेमा, मुकेश नेमा, साकेत नेमा, मधुर नेमा एवं समस्त नेमा समाज हर्रई ने नवनियुक्त पदाधिकारियो मनोनीत किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।