Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशचंदिया से सिहोरा जा रहा रेत से भरा ट्रक पलटा, तीन मोटर...

चंदिया से सिहोरा जा रहा रेत से भरा ट्रक पलटा, तीन मोटर साइकिलेें नीचे दबी

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के विलायत कला-स्लीमनाबाद मार्ग पर आज बुधवार 10 दिसम्बर की सुबर रेत से भरा एक बेकाबू ट्रक पलट गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं, इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़वारा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसा पंसोखर गांव के पास हुआ। ट्रक क्रमांक एमपी20-जेडजेड 5363 चंदिया से सिहोरा की ओर रेत लेकर जा रहा था। पंसोखर ग्राम के पास सामने से आ रही एक दूसरी गाड़ी को साइड देने में ट्रक चालक ने कंट्रोल खो दिया। इसके बाद रेत से भर ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया।

तीन बाइकें ट्रक के नीचे दबकर हुई नष्ट

ट्रक पलटने से सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकें दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के समय इन बाइकों के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल पर ट्रैफिक ठीक किया और पलटे हुए ट्रक के पास राहत कार्य शुरू किया।

Related Articles

Latest News