Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी के एमडी ने किया NABL लैब को बताया आत्मनिर्भरता का...

बिजली कंपनी के एमडी ने किया NABL लैब को बताया आत्मनिर्भरता का प्रतीक, किया निरक्षण

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम नेशनल एक्रेडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कॉलिब्रेशन लेबोरेटरी (NABL) की पोलोग्राउंड इंदौर स्थित लैब की परीक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। 

एमडी सिंह ने ट्रांसफार्मर, केबल, कंडक्टर की टेस्टिंग की अत्याधुनिक व स्वचलित गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर ही केबल एवं कंडक्टर के परीक्षण के साथ ही आइल टेस्टिंग को भी देखा और आनलाईन रिपोर्ट प्राप्त की।

उन्हें बताया गया कि यहां हजारों ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग हो चुकी हैं। पूरा कार्य भारत सरकार के मानकों के अनुरूप हो रहा हैं।

एमडी सिंह ने इस लैब को आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया एवं कहा कि कंपनी के कार्यों की गुणवत्ता में ऐसे संस्थानों से मदद मिलती हैं, जो आगे जाकर उपभोक्ता सेवा और संतुष्टि को बढ़ाती हैं।

प्रबंध निदेशक को लैब की जानकारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने दी। एमडी अनूप कुमार सिंह ने रेलवे लाइन के पास कर्मचारी क्वार्टरों की साइट भी देखी एवं वहां सुधार कार्यों की आवश्यकता जताई।

Related Articles

Latest News