MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और मानसूनी बादलों ने प्रदेश के अधिकांश जिलों को ढक लिया है। बादलों के आच्छादित होने और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में 6 सिस्टम सक्रिय होने से नमी बनी हुई है। अभी झारखंड के पास लो प्रेशर एरिया बना है, जो दिशा उत्तर पूर्व की ओर है। राजस्थान में भी हवा का चक्रवात बना है, जिससे एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
अब मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 20 से 26 जून तक लगातार बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 जून से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। जिसके चलते कहीं मूसलाधार बारिश होगी, तो कहीं तेज बारिश का दौर चलेगा।
ये भी पढ़ें- कूलिंग सिस्टम के साथ 7000mAh की तगड़ी बैटरी वाला realme का धाकड़ स्मार्टफोन लॉन्च
भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन सहित प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी भी चल सकती है।
ये भी पढ़ें- 6000mAh बैटरी और ट्रू कलर क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला Motorola Edge 60 Pro 5G स्मार्टफोन











