Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPPGCL के दो ताप विद्युत यूनिट ने नए वर्ष की शुरुआत में...

MPPGCL के दो ताप विद्युत यूनिट ने नए वर्ष की शुरुआत में बनाए रिकार्ड

जबलपुर. मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के दो ताप विद्युत गृहों ने नए वर्ष की शुरुआत में ही नए रिकार्ड बनाए हैं। संजय गांधी ताप विद्युत गृह की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 4 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस वित्तीय वर्ष में जहां दूसरी बार लगातार 100 दिन तक विद्युत उदत्पादन किया, वहीं अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट ने बिना ट्रिपिंग और ज़ीरो तेल की खपत के एक कैलेंडर वर्ष पूर्ण कर लिए।

यह यूनिट 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक निर्बाध रूप से संचालित रही। वर्तमान में इस यूनिट ने लगातार संचालन के 462 दिन पूर्ण कर लिए। संजय गांधी ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 4 MPPGCL की 11 वीं यूनिट है जिसने 100 दिन लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया है।

संजय गांधी ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 4 ने वित्तीय वर्ष में लगातार दूसरी बार किया 100 दिन सतत् विद्युत उत्पादन-MPPGCL के संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 4 ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगातार दूसरी बार 100 दिन सतत् व निर्बाध विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान बनाया।

इस यूनिट ने इस दौरान 88.83 फीसदी प्लांट अवेलेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ), 81.98 फीसदी प्लांट यूटिलाइजेशन फेक्टर (पीएलएफ) व 9.25 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत को हासिल कर ऑपरेशनल विश्वसनीयता व दक्षता का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इंडेक्स संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की यूनिट नंबर 4 में ऑपरेटिंग, मेंटेनेंस व सपोर्ट टीमों के समर्प‍ित प्रयास, तकनीकी क्षमता व प्रभावी समन्वय को दर्शाते हैं।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई-ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई व MPPGCL के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने बिरसिंगपुर व चचाई के अभ‍ियंताओं व तकनीकी कार्मिकों को इस उपलब्ध‍ि हासिल करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि MPPGCL के अभ‍ियंता अपने संगठन व राज्य बिजली क्षेत्र के हित में ऑपरेशनल उत्कृष्टता, विश्वसनीयता और दक्षता के उच्च स्तरों के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगे।

Related Articles

Latest News